रायगढ़

कुलदेवी बेरीवाली उत्सव तैयारी बैठक
09-Mar-2024 3:52 PM
कुलदेवी बेरीवाली उत्सव तैयारी बैठक

15 व 16 मई को होगा आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 9 मार्च।
बुधवार को पंचायती धर्मशाला में मां बेरी वाली का उत्सव मनाने हेतु बैठक संपन्न हुई जिसमें पुरुषों और महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। बैठक में कुलदेवी माता बेरीवाली का 2 दिन का भव्य उत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम 15 मई और 16 मई को मनाए जाने की संभावना है। 

उत्सव में प्रथम दिन शाम को कुलदेवी की चुनरी कलश निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें महिलाएं 101कलश उठाएंगी एवं पुरुष 301निशान लेकर चलेंगे निशान एवं कलश यात्रा गांधी गंज राम मंदिर से शुरू होगी और दुर्गा अनाथालय कुल देवी बेरी वाली मां के मंदिर पहुंचकर विराम लेंगी। इसके रूट की जानकारी बाद में ग्रुप में दी जाएगी निशान यात्रा में माता की एक पालकी बनाई जाएगी, जिसमें माता का सोलह सिंगार का सामान रखा जायेगा। इस यात्रा को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

निशान अर्पण के पश्चात भोजन प्रसाद की व्यवस्था अनाथालय मंदिर में होगी बैठक में नरेश भाई अमलडीहा वाले को फंड के रख रखाव के लिए कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, बाकी सारी जिम्मेदारी मां बेरीवाली के परिवार के सदस्य मिलकर उठाएंगे उत्सव के दूसरे दिन मां बेरी वाली का भव्य मंगल पाठ किया जाएगा, जिसमें नृत्य नाटिका का मंचन भी होगा एवं पाठ के पश्चात मां की भजन संध्या का आयोजन होगा साथ में भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। मंगल पाठ में कुलदेवी माता बेरी वाली की एक अर्जी पेटी लगाई जाएगी, जिसमें सभी अपने मनोकामनाएं लिखकर माता रानी के समक्ष अपनी अर्जी लगा सकते हैं। यह सारी अर्जी कुलदेवी के सामने बेरी धाम में अर्पित की जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन माता बेरी वाली परिवार रायगढ़ से सहयोग एकत्रित कर किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news