रायगढ़
तारा देवी केडिया का निधन
10-Mar-2024 7:13 PM
रायगढ़, 10 मार्च। स्थानीय निवासी तारा देवी केडिया का शनिवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थी। वे नगर की प्रतिष्ठित फर्म रमेश ट्रेडिंग के संचालक एवं श्री श्याम मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामवतार केडिया की पत्नी थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्र राजेश केडिया, मनोज केडिय़ा और रमेश केडिया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। उनकी अंतिम यात्रा रविवार को सुबह 9 बजे गांधी गंज के पीछे स्थित उनके मकान से निकाली गई। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।