रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 12 मार्च। एनटीपीसी लारा की महिलाओं की सामाजिक संस्था प्रेरिता महिला समिति ने 9 मार्च को समीपवर्ती ग्राम आड्मुड़ा के महिलाओं को स्वस्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगीता सिंह, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति की गरिमामय उपस्थिती रही। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधन करते हुए संगीता सिंह ने महिलाओं को परिवार में सभी का देखवाल करते हुए खुद की देखभाल को नजरंदाज ना करने की आह्वान की। साथ ही ग्रामीण परिवेश में मिलनेवाले संसाधन का सदुपयोग करते हुए कैसे खुद को स्वस्थ रखना है उस पर चर्चा की।
एनटीपीसी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ.कल्पना प्रकाश तायदे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा महिलाओं की सु-स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए एक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ बढ़ती उर्म में महिलाओं की शरीर में कैसा परिवर्तन आती है तथा हार्मोन परिवर्तन के साथ कैसे उनकी मानसिक परिवर्तन आती है इस विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान कीगई। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को संगीता सिंह एवं प्रेरिता महिला स मिति की उपाध्यक्षा एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा मेमेंटों प्रदान कर सम्मानित किया गया।