जशपुर

आमचुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं से दिग्गजों ने की सीधी बात
06-Apr-2024 2:25 PM
आमचुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं से दिग्गजों ने की सीधी बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 6 अप्रैल।
कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और बूथ, शक्ति केन्द्र। भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत किला जशपुर, इन्हीं दो ताकतों से मिल कर बना हुआ है। बाला साहेब देशपांडे, राजा विजय भूषण सिंह देव और कुमार दिलीप सिंह जूदेव जैसे दिग्गजों के मार्गदर्शन और संघर्ष का सुनहरा इतिहास, हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्त्रोत है। शहर के सती उद्यान पार्क में स्थित वशिष्ठ कम्युनिटी हाल में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उक्त बातें प्रदेश के पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कही। 

उन्होंने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में पहली बार रायगढ़ लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल किया था। उस समय जूदेव ने विश्वास पूर्वक कहा था कि भाजपा को सबसे अधिक बढ़त जशपुर जिले से मिलेगी। तब से यह परम्परा बनी हुई है। बीते 30 सालों से रायगढ़ लोकसभा में भाजपा जीतते आ रही है। 

पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार 4 सौ पार का जो नारा दिया है,उसे हम सबकों मिल कर, पूरा करना है। इसके लिए जरूरी है कि हम सब शक्ति केन्द्रों तक पहुंचे। उन्होनें कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सफलताओं को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर में दस्तक देना होगा। 

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि इस लोकसभा में एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है,जो पूरे देश को अपना परिवार मान कर,देश की सेवा में जुटे हुए हैं,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और इंडी गठबंधन है,जो एक परिवार विशेष और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट होने का ढोंग कर रही है।

 पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने कहा कि 4 माह के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने वह काम कर दिखाया है, जिसके बारे में कांग्रेसी 5 साल सत्ता में रहते हुए सोच भी नहीं पाए थे।

सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा एवं आभार जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से बिलासपुर संभाग के सह क्लस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय, लोकसभा समन्वयक रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, लोकसभा संयोजक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नरेश नंदे, सत्येन्द्र सिंह, शंकर गुप्ता, गोपाल राय, सुरेश राम भगत, रूपेश सोनी, राजकपूर भगत, देवधन नायक, गेंदबिहारी सिंह, रीना बरला, केशव यादव, ललित नागेश, विजय सहाय, मंगलनाथ सिंह, कृपा भगत, संतोष सिंह, संजीव ओझा, हरिशंकर यादव, रामसलोने मिश्रा, श्यामलाल भगत, मंगल राम, प्रभाकर यादव, शारदा प्रधान, रजनी प्रधान, नितिन राय,अरविंद भगत, सज्जु खान, आशु राय, दीपक गुप्ता, विनोद निकुंज, अमन सिंह, दीपू मिश्रा, राहुल गुप्ता, नसरुल्लाह सिद्दीकी, सुषमा सिंह, नीतू गुप्ता, प्रतिमा भगत, गोविंद भगत, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, राजा सोनी सहित जशपुर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news