दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अप्रैल। थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत तादुंला नदी में एक वर्ष के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। अंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक आयुष यादव 1 वर्ष संतानु यादव एवं सोनिया यादव निवासी सुकला भाठा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा का बेटा था। बच्चे के माता, पिता मजदूरी करने ईंट भट्टा में आये हुए थे। आयुष को उसकी माता अपने साथ नदी लेकर गई हुई थी। बच्चों की माता सोनिया यादव नहाने व बर्तन साफ-सफाई करने में लग गई थी। इस दौरान उसका ध्यान बच्चों की ओर नहीं था। थोड़ी देर में देखा तो उस जगह पर बच्चा नहीं दिखा। खेलते खेलते बच्चा सीधे पानी में गिर गया था। थाना अंडा प्रभारी श्रध्दा पाठक के अनुसार एएस आई सुन्दर लाल नेताम घटना स्थल में जाकर पंचनामा करके बच्चे के शव को दुर्ग मर्चुरी भेजा। अंडा पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।