दुर्ग

केलाबाड़ी-कसारीडीह वार्ड में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क
24-Apr-2024 3:41 PM
केलाबाड़ी-कसारीडीह वार्ड में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 अप्रैल।  कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू को जिताने के लिए दक्षिण ब्लाक कांग्रेस दुर्ग ने वार्ड 41, 42 एवं वार्ड 43 में जोर-शोर से जनसंपर्क किया। यहां वार्डवासियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। आम जनता का कहना है कि यहां महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। पढ़े लिखे नौजवान आज नौकरी के लिए दर दर भटक रहे हैं।

वार्डवासियों का यह भी कहना है की बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल सांसद रहते हुए पिछले 5 सालों में कहीं दिखाई नहीं दिए और नहीं उनका काम दिखा। केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों का लोन माफ कर देते हैं और यहां किसानों का कर्जा माफ नहीं करते हैं। केंद्र की मोदी सरकार पूंजी पतियों की सरकार हैं जिसके कारण आज छोटी-छोटी व्यापारियों का व्यवसाय बंद होने के कगार में आ गए हैं। कांग्रेस ने जो घोषणा किया है उसको पूरा करती है। पूर्व में भूपेश सरकार जैसे ही मुख्यमंत्री बना सबसे पहले किसानों का कर्ज माफी किया। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस दूसरे पार्टी की तरह जुमलेबाजी नहीं करती हैं। कांग्रेस की घोषणा पत्र आम जनता के हित में बनाई गई है जिसके कारण आम जनता खुश हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पार्षद हमीद खोखर, दीपक साहू, ज्ञान दास बंजारे, फतेह सिंह भाटिया, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली,  रत्ना नारमदेव, शिवाकांत तिवारी, अनूप वर्मा, आयुष शर्मा, प्रकाश गीते, निकिता मिलिंद, जितेंद्र तिवारी, विनीश साहू, पिंकी झा, जय ठाकुर, सुनीता, रानी देवांगन, अश्वनी जांगड़े, सतीश पांडे, रफीक खान, नियाज, छाया चौधरी, मीना पाल, एनी पिटर, खुशबू साहू एवं सभी कांग्रेस जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news