कोण्डागांव

5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
06-May-2024 10:24 PM
5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 5 मई। थाना माकड़ी के प्रकरण में 5 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश से उसको जेल भेजा गया।

 स्थाई वारंटी धनीराम मण्डावी निवासी ठेमगांव, थाना माकड़ी जिला कोण्डागांव पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव एवं अति. पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामिली हेतु निर्देश दिया गया है।

मुखबिर से सूचना मिली कि उपरोक्त फरार वारंटी अपने घर आया हुआ है। मुखबिर से प्राप्त सूचना को रूपेश कुमार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में वारंटी को उसके घर में जाकर दबिश देकर वारंटी धनीराम मण्डावी को पकडक़र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के द्वारा उक्त वारंटी को जेल भेज दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news