बस्तर

जीवन में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी- किरण देव
10-Aug-2024 10:46 PM
जीवन में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी- किरण देव

 खेलकूद स्पर्धा का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 अगस्त। सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति शांति नगर दुर्गा मंदिर के सामने जिला स्तरीय खेलकूद का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने उद्घाटन किया।

 उद्घाटन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा समिति के सभी सदस्य को बधाई एवं शुभकामनाएं, खेलकूद में बच्चे अपने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना के साथ खेलें, जीवनकाल में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।  मुख्य अतिथि किरण देव के द्वारा बच्चों को शपथ भी दिलाई गई।  इस दौरान विद्या शरण तिवारी ,रामाश्रय सिंह , शक्ति सिंह चौहान अध्यक्ष मां दुर्गा शिक्षण समिति ,सीताराम शर्मा , चंद्रशेखर राठी ,गुप्तेश्वर ,एसपी सिंह,घनश्याम शर्मा एवं स्कूल के प्राचार्य ,आचार्यगण एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news