बस्तर

मधुसूदन बने यातायात प्रभारी, भदौरिया रक्षित निरीक्षक
29-Aug-2024 10:46 PM
 मधुसूदन बने यातायात प्रभारी, भदौरिया रक्षित निरीक्षक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 29 अगस्त। बस्तर पुलिस अधीक्षक के द्वारा लंबे समय के बाद एक साथ 143 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण इधर से उधर किया गया। इस स्थानांतरण से लबे समय से एक ही थाने में जमे कर्मचारियों को हटाया गया है।

 पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक के रूप में पदस्थ मधुसूदन सिंह नाग को यातायात पुलिस प्रभारी बनाया गया, जबकि यातायात प्रभारी के रूप में पदस्थ अभिजीत भदौरिया को रक्षित निरीक्षक बनाया गया, जबकि रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक रविन्द्र मंडावी को अजाक थाना का प्रभारी बनाया गया है।

1 निरीक्षक, 2 रक्षित निरीक्षक, 7 उप निरीक्षक, 25 स उ नि, 46 प्रधान आरक्षक, 62 आरक्षक कुल 143 अधिकारी कर्मचारियों के तबादले हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news