बस्तर

संतान की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा हलषष्ठी व्रत
24-Aug-2024 4:16 PM
संतान की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा हलषष्ठी व्रत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 24 अगस्त।
हलषष्ठी का पर्व शनिवार की सुबह माताओं के द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। माताएं अपने संतान की लंबी आयु के साथ ही सुखमय जीवन की कामना को लेकर व्रत रखी हुई है। 

मान्यता है कि इससे संतान की लंबी आयु और सुखी संतान को अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन के लिए व्रत रखती हैं। माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए हल षष्ठी का व्रत रखी हुई है।

यह पर्व श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। बलराम जी का प्रधान शस्त्र हल और मूसल है। 
इसलिए इस दिन को हलषष्ठी, हरछठ या ललही छठ के रूप में मनाया जाता है। श्री बलराम को हलधर के नाम से जाना जाता है। आज के दिन व्रत करने से जातक को श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है और जिनकी पहले से संतान है, उनकी संतान की आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। 

आज के दिन श्री बलराम के साथ-साथ भगवान शिव, पार्वती जी, श्री गणेश, कार्तिकेय जी, नंदी और सिंह आदि की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news