बस्तर

स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ : सांसद-जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर सहित स्कूली बच्चों और नागरिकों ने लगाई दौड़
14-Aug-2024 11:37 PM
स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ : सांसद-जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर सहित स्कूली बच्चों और नागरिकों ने लगाई दौड़

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

जगदलपुर, 14 अगस्त। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से बुधवार की सुबह स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को पद्मश्री धरमपाल सैनी, सांसद बस्तर महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। 

इस दौड़ में गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर  विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, बहु संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी और स्काउट-गाईड के कैडेट्स, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकगण शामिल हुए। दौड़ से पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर नमन किया।

मुख्य अतिथि सांसद बस्तर महेश कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के दौड़ आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन का उद्देश्य हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए किया जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। जिसने खेलना नहीं जाना उसने जीना नहीं जाना। इस दौरान सांसद श्री कश्यप ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई।
 पद्मश्री श्री  सैनी ने कहा कि देश की विकास में मन-वचन और अपने कर्तव्य का पालन कर सहभागी बने। आजादी के लिए हमारे लाखों पूर्वजों ने बलिदान दिया। देश को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को भौतिक-शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अपनी सहभागिता देनी होगी।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वंतत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया है। हमनें गत वर्ष 77 वीं स्वंतत्रता दिवस उत्साह, उमंग के साथ मनाए, जो हमको पूर्वजों ने अपने खून बहाकर हमें आजादी दिलवाए, हर साल उन वीरों की कुर्बानी और देश के प्रति बलिदान को याद रखते हुए, इस दिन की महानता व विशेषता को स्मरण करने के साथ ही अगली पीढ़ी को बताना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news