कोण्डागांव

विधायक देवेन्द्र की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन
25-Aug-2024 10:14 PM
विधायक देवेन्द्र की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 25 अगस्त। रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी क़े विरोध में युवा कांग्रेस ने जेल भरो आंदोलन किया।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस क़े निर्देश अनुसार कोंडागांव जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपीलकांत नाग क़ी अगुवाई में जिले भर से आये युंकाइयों ने जेल भरो आंदोलन क़े तहत कोंडागांव कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। यहां से एसडीएम कार्यालय की ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जबरन हो रही गिरफ्तारी क़े खिलाफ नारेबाजी करते बढ़ते रहे।

देवेंद्र यादव की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। लगभग 100 की संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने राज्य सरकार क़े खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कपिलकांत नाग ने कहा कि ज़ब तक देवेन्द्र यादव की रिहाई नहीं होती कांग्रेसियों क़े खिलाफ जबरन कार्यवाही बंद नहीं होती, तब तक हमारी लड़ाई जनहित में जारी रहेगी।

जेल भरो आंदोलन मे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल कांत नाग श्रीपाल कटारिया प्रदेश महासचिव युका अभिलाषा पोयाम दुष्यंत राणा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जयलाल नाग रितेश गुप्ता हेमंत भोयर कल्पेश दीवान निलेश नेगी योगेश्वर बघेल देवेंद्र कोर्राम सगउ मरापी छबि नेताम बालचंद नेताम योगेश साहू भंजदेव कश्यप दम्भु बघेल श्रीराम नेताम हिमांशु मरापी रोशन रजक जीतू नाग प्रदेश कांग्रेस सचिव सकुर खान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव केशकाल जनपद उपाध्यक्ष गिरधारी सिन्हा मंडल अध्यक्ष संजय करन रविन्द्र दीवान गीतेश बघेल सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन युवा कॉंग्रेसी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news