कोण्डागांव

सदस्यता अभियान पर भाजपा उत्तर मंडल की कार्यशाला
30-Aug-2024 10:07 PM
सदस्यता अभियान पर भाजपा उत्तर मंडल की कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 30 अगस्त। कोंडागांव की भाजपा उत्तर मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जि़ला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, महामंत्री आकाश मेहता, उत्तर मंडल के प्रभारी जितेंद्र सुराना, मंडल अध्यक्ष मीनू कोर्राम की उपस्थिति में हुई।

 लता उसेंडी ने उत्तर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में 1सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सदस्यता दिलाएंगे एवं 2 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव जी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को सदस्यता दिलाएंगे, 3 सितंबर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रारंभ हो जाएगी।

जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने मंडल से समस्त कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर भाजपा के सदस्य बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान महेंद्र पांडे, खेत नेताम,कृष्णा दिवान,महेंद्र नेताम, गंजू मरकाम, दिलीप दिवान, रैमल दिवान,  ऋषभ देवांगन,  हीरा नेताम, नंद लाल राठौर, मया राम, धनी राम, कनक सोरी, जयंती मरकाम,भगवान राम, जुगधर,दशरथ मरकाम,प्रकाश तिवारी, बैजू नेताम, कानेश्वर पांडे, नोगेंद्र, पिलसाय,कस्तूरी, मधु देवांगन, हरी देवांगन, जितेन्द्र, समुंद, मुकुंद, चंदर पोयाम, मोहन सेठिया, आसमान, रामलाल, तिलक, तुलसी, बलराम, अभिनेत्र, लक्की, मंडल के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news