धमतरी

विधायक अजय ने कराया 22 लोगों को भाजपा प्रवेश
25-Sep-2024 4:58 PM
विधायक अजय ने कराया 22 लोगों को भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 25 सितंबर। मोर बूथ मोर अभियान के तहत भाजपा सदस्यता अभियान का जायजा लेने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम मुरा पहुंचे विधायक अजय चन्द्राकर के समक्ष भाजपा प्रवेश करने वाले 22 लोगों का भगवा गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

  मंगलवार को कुरूद विधानसभा के ग्राम मुरा में संगठन महापर्व के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अजय चन्द्राकर ने नवप्रवेशी चित्रसेन, रघ्घु ढीमर, महावीर साहू, समारु, दानीराम, जोहत साहू, कुंदन नगारची, गोपेश्वर सेन सहित 22 लोगों का गमछा पहना कर भाजपा में स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए काम करता है। सशक्त भाजपा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकती है। पूर्व मंत्री ने बताया कि मैंने विकास के मामले में कभी भी किसी तरह का भेदभाव नही किया है।

सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप की मेहनत रंग लाने लगी है। न्यू मेम्बरशिप में कुरुद प्रदेश भर में नंबर वन पोजीशन में आ गया है। इसे बरकरार रखने के लिए हमें और मेहनत करनी होगी। इस अवसर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहू, बेनीराम साहू, राकेश, रामकुमार, हरिश, नाथूराम, टुमन, टकेश्वर साहू, हुलसी बाई, सीमा, रेणुका, चित्ररेखा साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news