धमतरी

भाजपा सदस्यता अभियान: कुरुद विधायक और विधानसभा टॉप पर
26-Sep-2024 2:26 PM
भाजपा सदस्यता अभियान: कुरुद  विधायक और विधानसभा टॉप पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 सितंबर।
विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी भाजपा ने इस बार प्रत्येक विधानसभा में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसे कुरुद विधानसभा ने 62500 प्लस पार कर छत्तीसगढ़ में शीर्ष पर मुकाम बना लिया है। विधायक अजय चन्द्राकर भी पार्टी के सारे एमएलए को पीछे छोड़ 13500 से अधिक सदस्य बना टाप पर बने हुए हैं। 

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने इस बार प्रदेश में सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। कुरुद विधानसभा में 237 बूथ है। इस हिसाब से 47500 सदस्य बनाना था। लेकिन मजबूत संगठन और समर्पित कार्याकर्ताओं ने दिन रात एक कर निर्धारित लक्ष्य को पार कर 62 हजार का आंकड़ा पार दिखाया। इसी तरह विधायक अजय चन्द्राकर भी अपनी सक्रियता से 10 हजार का टारगेट क्रास कर 13500 तक जा पहुंचे हैं। इस प्रकार कुरुद विधानसभा एवं विधायक ने सदस्यता अभियान में अब तक छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। 

अभियान के विधानसभा प्रभारी लोकेश्वर सिन्हा से मिली जानकारी के मुताबिक संगठन के लिहाज से कुरुद विधानसभा को चार मंडल में बांटा गया है। सिर्री मंडल में 47 गाँव और 68 बूथ है। विधायक के मार्गदर्शन में मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहू के कुशल प्रबंधन के चलते इस मंडल ने सर्वोच्च प्रदर्शन किया है। भखारा में 45 गाँव और 66 बूथ में प्रभारी रामस्वरूप साहू, अध्यक्ष आनंद यदू की देखरेख में यह मंडल दूसरे पायदान पर है।

41 गाँव और 65 बूथ वाले कुरुद प्रभारी ज्योति चन्द्राकर, अध्यक्ष कुलेश्वर चन्द्राकर नये सदस्य बनाने में अब तक तीसरे स्थान पर अटके हुए हैं। नदिया के पार स्थित मेघा मंडल में 25 गाँव एवं 38 बूथ है लेकिन प्रभारी श्याम साहू, अध्यक्ष होरीलाल सदस्यता अभियान में सबसे पीछे नजऱ आ रहे हैं। 

बताया गया है कि इस अभियान की सफलता के लिए महिने भर पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। विधायक सहित वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने कई बार कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें अपडेट किया। पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर भी लगातार राजधानी से अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर अभियान को गति देने में पीछे नहीं है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news