बलौदा बाजार

मानसून लौटने के बाद आएगी अधिकतम तापमान में गिरावट
06-Oct-2024 8:21 PM
मानसून लौटने के बाद आएगी अधिकतम तापमान में गिरावट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर। अक्टूबर का महीना बलौदाबाजार जिले के मौसम में हर वर्ष महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आता है। मानसून की विदाई के साथ ही मानसून का मिजाज बदलने लगता है। इस साल भी 20 के बाद ही मानसून की वापसी की संभावना है। उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। इसमें तीन से चार दिन की देरी हुई है। इसलिए जिले में भी मानसून के लौटने में दो-चार दिन आगे पीछे हो सकते हैं। इसके बाद ही तापमान में गिरावट आएगी और रात में ठंड बढ़ेगी। यानी इस महीने के अंतिम दिनों में गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

पिछले 10 साल में अक्टूबर के महीने में दो बार रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 2019 में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस अवधि के लिए सबसे कम था वहीं 2021 में 15.02 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, 2023 में अब तक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है।

अक्टूबर का महीना बलौदाबाजार जिले में मानसून के बदलाव का संकेत देता है। मानसून के विदाई होते ही तापमान में बढ़ोतरी होती है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनपी थॉमस ने बताया कि अक्टूबर के मौसम में तीन तरह का बदलाव देखने को मिलेगा अक्टूबर के पहले दिन तापमान 33.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दूसरे सप्ताह तक तापमान 36 डिग्री रहेगा।

पहले और दूसरा सप्ताह

अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और तीन और दिन और रात का तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक रहेगा। दिन के समय तेज धूप के साथ गर्मी बनी रहेगी जबकि रात को भी तापमान थोड़ा अधिक रहेगा।

तीसरा सप्ताह

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में तापमान में हल्की गिरावट होने लगेगी इस दौरान मानसून पूरी तरह विदा हो चुका होगा और मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तेज धूप का प्रभाव बना रहेगा लेकिन रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह ठंड शाम का एहसास होने लगेगा। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस सप्ताह के दौरान मानसून शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं के बराबर होगी।

चौथा सप्ताह

अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम में एक और बदलाव देखने को मिलेगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news