धमतरी

रामप्रताप के शीघ्र स्वस्थ होने विधायक ने कराई अरदास
12-Feb-2021 5:58 PM
रामप्रताप के शीघ्र स्वस्थ होने विधायक ने कराई अरदास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 फरवरी।
राज्य वन औषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह पिछले कुछ दिनों से मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली  में  स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।  उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुन:छत्तीसगढ़  के सभी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सेवा कर  फिर से अवसर दें, इसके लिए  विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू द्वारा  गुरु सिंग सभा गुरुद्वारा में  सुबह  अरदास करते हुए  अति शीघ्र  स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। 

गौरतलब है कि  आज से  कुछ ही दिनों पूर्व ही स्थानीय गांधी चौक में  किसानों  के लिए किए जा रहे  भारतीय जनता पार्टी के एक सभा को संबोधित करने के लिए उनका शहर आगमन हुआ तथा अपने तथ्यपरक उद्बबोधन से उपस्थातजनो का उत्साहवर्धन किये थे। विधायक श्रीमती साहू के साथ अरदास मे निगमपूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश गांधी नेता भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा शहर मंडल अध्यछ विजय साहू प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा  पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा शहर भाजपा के पूर्व महामंत्री दिलीप पटेल पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष प्रकाश वाधवानी  प्रितपाल छाबड़ा कुलेश सोनी लक्ष्मण गौतम उपस्थित रहे।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news