रायपुर

महिलाओं पर अत्याचार, भाजपा महिला मोर्चा का 20 को हल्ला बोल आंदोलन
17-Feb-2021 6:01 PM
   महिलाओं पर अत्याचार, भाजपा महिला मोर्चा का 20 को हल्ला बोल आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के साथ अनाचार-अत्याचार के बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आगामी 20 फरवरी को ‘हल्ला बोल’ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। पार्टी ने आज प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार कर यहां एक वेबिनार बैठक रखी थी, जहां आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, डॉ. सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक द्वय बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर, विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सभी प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी व मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जि़ला अध्यक्ष व महामंत्री शरीक़ हुए। बैठक में धरना प्रदर्शन के साथ ही ‘सडक़ से सदन तक हल्ला बोल’ आंदोलन के तहत विधानसभा सत्र के दूसरे सप्ताह विधानसभा का घेराव करने का निर्णय भी लिया गया।

वेबिनार बैठक में महिलाओं के साथ घट रहीं आपराधिक वारदातों में लगातार इजाफे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तय किया गया कि आगामी 20 फरवरी को राजधानी में महिला मोर्चा के तत्वावधान में हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में डॉ. सिंह, डॉ. (सुश्री) पांडेय, सुश्री उसेंडी सहित पार्टी के तमाम दिग्गज पदाधिकारी व नेता राजधानी में बूढ़ातालाब के पास धरना-प्रदर्शन में शिरकत करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news