रायपुर

खेल मड़ई चयन स्पर्धा में जुटे खिलाड़ी
18-Feb-2021 5:00 PM
खेल मड़ई चयन स्पर्धा  में जुटे खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग छग शासन के तत्वावधान में छग ओलंपिक संघ द्वारा पाटन में 20 और 21 फरवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ खेल मड़ई के तहत विगत दिवस पाटन क्षेत्र के खिलाडिय़ों हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयन स्पर्धा में पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।  

खेल मड़ई में संखलि, तुवे लंगरची, गेड़ी नावगोदिया भौरा, गिल्ली डंडा,सुर पिट्टूल, पुधव पुक, एवं फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेल शांिमल होगें। खिलाडिय़ों के उत्साह वर्धन हेतु ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, कॉर्डिनेटर जीएस बॉम्बरा, आयोजन समिति के प्रभारी डॉ.अतुल शुक्ला सहित आयोजन समिति के सदस्य के रूप में  पाटन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ.दिनेश नामदेव, प्रतियोगिता के टेक्निकल प्रभारी चंद्रशेखर चकोर और उनकी टीम, आयोजन समिति के सदस्य रूपेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news