रायपुर

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का कल हल्ला बोल
19-Feb-2021 5:18 PM
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा  महिला मोर्चा का कल हल्ला बोल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ कल 20 फरवरी को ‘हल्ला बोल’ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं पर अनाचार-अत्याचार को लेकर यहां बूढ़ापारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
आंदोलन के तहत विधानसभा सत्र के दूसरे सप्ताह में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी सहित पार्टी के आंदोलन में डॉ. सिंह, डॉ. (सुश्री) पांडेय, सुश्री उसेंडी सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 

बताया गया कि धरना-प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च करते हुए राजभवन जाकर भाजपा व महिला मोर्चा की ओर से राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी दिन सभी जिला मुख्यालयों में भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और बाद में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। राजधानी सहित सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जन जागरण भी किया जाएगा। महिला मोर्चा के ‘हल्ला बोल आंदोलन’ में पार्टी समेत सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदीरी रहेगी। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा की हाल ही में हुई वेबिनार बैठक में महिलाओं के साथ अनाचार-अत्याचार के लगातार बढ़ रहे मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि पिछले दो वर्ष से प्रदेश के हर इलाके में महिलाओं की अस्मत और जान खतरे में है। बैठक में प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर हैरानी जताई गई। कहा गया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार चौपट हो रही है, लेकिन प्रदेश सरकार हाथ-पर-हाथ धरे बैठी है और छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news