सूरजपुर

कॉलेज में 13 समितियां गठित, संयोजक, सह संयोजक व सदस्य बनाए गए
05-Mar-2021 8:20 PM
 कॉलेज में 13 समितियां गठित,  संयोजक, सह संयोजक व  सदस्य बनाए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 5 मार्च। विकासखंड भैयाथान के ग्राम जमड़ी में स्थित पं. रविशंकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक शर्मा की उपस्थिति में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता व स्टाफ कर्मचारियों के साथ एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक में कॉलेज में देखरेख हेतु 13 समितियों का गठन किया गया। इसके साथ ही समिति में संयोजक और सह संयोजक तथा सदस्य बनाए गए।

पं. रविशंकर महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में 13 समितियों का गठन किया गया है। जिसमें नेक कार्य समिति में श्रवण कुमार व सुप्रिया पांडेय, भूतपूर्व छात्र मीडिया समिति में अशोक सिंह, महिला उत्पीडऩ निवारण समिति में रेणुका देवदास, सुप्रिया पांडेय, अंशिका तिवारी, संस्कृति समिति में अशोक सिंह, रेणुका देवदास, अंशिका तिवारी, कीड़ा समिति में नोहर साहू, अजय प्रजापति, आशकिरण मिंज, निशा खत्री, एनएस समिति में अजय प्रजापति, केपी गोस्वामी, निशा खत्री, एंटी रैंगिग समिति में श्रवण कुमार, सुप्रिया पांडेय, घनश्याम सिंह सांडिल, सामाजिक गतिविधि समिति में अशोक सिंह, रेणुका देवदास, अंशिका तिवारी, साहित्य समिति में अशोक सिंह, नोहर साहू, अंशिका तिवारी, अनुशासन समिति में श्रवण सिंह, अशोक सिंह, सुप्रिया पांडेय, आंतरिक परीक्षा समिति में श्रवण कुमार, अशोक सिंह, सुप्रिया पांडेय, अजय प्रजापति शामिल किए गए हैं, तो वहीं हेल्प डेस्क अजय प्रजापति, निशा खत्री व पर्यावरण समिति में रेणुका देवदास व अशोक सिंह को सर्वसम्मिति से नियुक्त किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news