सूरजपुर

भाजपा जिला संगठन प्रभारी सूरजपुर में कल से तीन दिवसीय प्रवास पर
05-Mar-2021 8:22 PM
 भाजपा जिला संगठन प्रभारी सूरजपुर में कल से तीन दिवसीय प्रवास पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिश्रामपुर, 5 मार्च। भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय 7 मार्च से तीन दिवसीय प्रवास पर सूरजपुर जिले में रहेंगे। भाजपा द्वारा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया गया है। पिछले दिनों जिला पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में जिला संगठन प्रभारी के मंडलों मे प्रवास की योजना बनी थी। इसी क्रम में जिला संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय तीन दिनों के प्रवास पर 7 मार्च से सूरजपुर जिले में रहेंगे।

 इस दिन दोपहर पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, सहप्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक रखी गई है तथा दोपहर पश्चात किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों का परिचयात्मक बैठक होगा। दूसरे दिन 8 मार्च को लटोरी व शिवनंदनपुर के मंडल के प्रवास पर रहेंगे तथा तीसरे दिन 9 मार्च को प्रेमनगर व रामानुजनगर मंडल के प्रवास पर रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news