रायपुर

पिछले हफ्ते 1761 कोरोना संक्रमित, 29 की मौत
09-Mar-2021 5:19 PM
पिछले हफ्ते 1761 कोरोना  संक्रमित, 29 की मौत

दूसरी गंभीर बीमारी वाले विशेष सावधानी बरतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च।
प्रदेश में पिछले हफ्ते 17 सौ 61 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए, जिसमें 29 लोगों की मृत्यु हुई। मृतकों में इस सप्ताह 71 से 80 आयु वर्ग के 31प्रतिशत तथा 51से 60 वर्ष की आयु के 28 प्रतिशत लोग थे। इनमें से 5 लोगों की मृत्यु अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर हो गई, जबकि 6 लोगों की मौत 48 घंटे में हो गई। मृतकों में 20 पुरूष और 9 महिलाएं थीं ,जबकि 93 प्रतिशत कोमार्बिड थे।  

राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति में आज सभी आंकड़ों की समीक्षा की गई आौर यह पाया गया कि लोग अभी भी कोरोना की जांच से बच रहे हैं। बैठक में सभी जिलों से कुछ केस की समीक्षा की गई।                                                                                                                        रायगढ़ जिले की 44 वर्ष की महिला को 12 फरवरी से बुखार,गले में खराश की शिकायत थी, लेकिन 18 फरवरी को कोरोना का टेस्ट कराया और फिर 21 को अस्पताल में भर्ती हुई। हर संभव प्रयास के बाद 24 फरवरी को उसकी मृत्यु हो गई। इसीलिए चिकित्सक बुखार,खांसी के लक्षण दिखने पर 24 घ्ंाटे के अंदर जांच कराने पर जोर देते हैं, ताकि समय रहते इलाज हो सके।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news