रायपुर

रमन देहरादून गए, नए सीएम पर विधायकों से चर्चा करेंगे, उत्तराखंड भाजपा में हलचल
09-Mar-2021 5:35 PM
रमन देहरादून गए, नए सीएम पर विधायकों से चर्चा करेंगे, उत्तराखंड भाजपा में हलचल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मंगलवार को देहरादून रवाना हो गए। डॉ. सिंह विधानसभा की कार्रवाई में कुछ देर हिस्सा लेने के बाद दिल्ली गए, और वहां से देहरादून जाएंगे।

वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम तय करने में डॉ. रमन सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड में चल रहे विवाद की जानकारी लेने वहां भेजा था, और पर्यवेक्षक बनाया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ पार्टी में विद्रोह हो गया है। ऐसे में नए मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम के नाम से संबंधित बातचीत उत्तराखंड के भाजपा नेताओं से करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक रिपोर्ट सौंपी थी। उसके बाद यह बैठक होने जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के भाजपा विधायकों के साथ राज्य स्तर के बड़े नेता भी मौजूद होंगे।

देहरादून रवानगी के पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, कल भाजपा विधायकों को बुलाया गया है, उनके साथ बैठकर चर्चा होगी उसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम तय होगा।  पहले जब गया था, उस समय संगठन और सरकार के लोगों से बात हुई थी। सबसे बात होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट सौपी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिए गए हैं। संगठन और विधायकों की अलग अलग राय रही है,कल होने वाली भाजपा विधायकों की बैठक में अंतिम निर्णय होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news