रायपुर

महिला रेल कर्मियों का सम्मान
10-Mar-2021 6:05 PM
महिला रेल कर्मियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 9 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर, दुर्ग रेलवे स्टेशन पर महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टेशनों में काम करने वाली महिला कर्मियों का सम्मान किया गया। बताया गया कि रायपुर रेल मंडल में आने वाले विभिन्न कार्यालयों उपक्रमों यूनिटों में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रेल प्रगति में अपनी भागीदारी निभा रही हैं और रेलवे के हर क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। 

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) डॉ. दर्शनीता बी. अहलूवालिया ने महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर केक काटकर खुशी जाहिर की एवं महिला कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पूनम चौधरी एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक खुशबू कुमारी सहित रायपुर मंडल की महिलायें उपस्थित रही। डॉ. अहलूवालिया ने रायपुर स्टेशन पर कार्यरत महिलाओं को सम्मानित भी किया।

बताया गया कि रायपुर, दुर्ग स्टेशन पर महिला कर्मचारी साफ-सफाई कार्य, कुली के रूप में यात्रियों का सामान उठाने का कार्य, पूछताछ कार्यालय, आरक्षण कार्यालयों, टिकट चेकिंग कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। रेलवे सुरक्षा बल मे पदस्थ महिलाएं, बुकिंग क्लर्क  टिकट परीक्षक, महिला सफाई मित्र यह महिलाएं पुरुषों से किसी भी तरह कम नहीं है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने तीनों रेल मंडलों की महिलाओं को ऑनलाइन संबोधित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news