गरियाबंद

प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री ने की सूबेदार मेजर गोवर्धन से मुलाकात, सम्मान
16-Mar-2021 7:01 PM
 प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री ने की सूबेदार मेजर गोवर्धन से मुलाकात, सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 मार्च। प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर सेना में सूबेदार मेजर रहे गोवर्धन शर्मा से मिले और उनका शाल व नारियल भेंटकर उनका सम्मान किया।

ज्ञात हो कि गोवर्धन शर्मा सेना में 34 वर्षों तक सेवा करते रहे और हाल ही में 3 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद घर वापस लौटे। इस दौरान नगर के भाजपा पार्षद योगेंद्र कंसारी, तर्री सरपंच पुष्पा बैरवा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, भाजयुमो से मनीष देवांगन, पंकज देवांगन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 इस अवसर पर श्री चंद्राकर ने कहा कि गोवर्धन शर्मा से मुलाकात हमारे लिए गर्व का पल था। इतने लम्बे समय तक परिवार से दूर रहकर देश सेवा के लिए डटे रहना बहुत बड़ी बात होती है। देश सेवा के प्रति ऐसा जज्बा सिर्फ  वीरों के अंदर होती है।

श्री चंद्राकर यहां से ग्राम तर्री में आयोजित तीन दिवसीय श्री रामायण पाठ का श्रवण करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव में धार्मिक वातावरण बना रहता है। गांव की सुख समृद्धि के लिए इस तरह का आयोजन किया जाना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीणों का मनोबल भी बढ़ता हैं।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता टीआर वर्मा, उमेश चंद्राकर, तारा, श्रीमती तनु मिश्रा, ग्राम तर्री सरपंच श्रीमती पुष्पा-हरीश बैरवा, पूर्व सरपंच जितेंद्र वर्मा, गोबरा नवापारा नगर पालिका के पार्षद योगेंद्र कंसारी, युवा मोर्चा नेता मनीष देवांगन, राजू रजक, पंकज देवांगन, होम कांत चंद्राकर, देवेंद्र तारक, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news