रायपुर

दादीजी की नि:स्वार्थ सेवा सदैव याद रहेगी- डॉ. नायक
21-Mar-2021 5:09 PM
दादीजी की नि:स्वार्थ सेवा सदैव याद रहेगी- डॉ. नायक

ब्रह्माकुमारी  दादी हृदयमोहिनी के निधन पर श्रद्घाजंलि सभा आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मार्च।
महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि दादी हृदयमोहिनी जी की नि:स्वार्थ सेवा हमेशा याद रहेगी। समाज में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जिनका समूचा जीवन ही प्रेरणादायी होता है। वर्तमान कोरोना काल में जबकि दो गज दूरी है जरूरी, तब दादी हृदयमोहिनी का स्नेह हम सबको सम्बल देगा। इस समय दुनिया को प्रेम की बहुत ज्यादा जरूरत है।

उन्होंने आज विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित इस संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी जी के निधन पर आयोजित श्रद्घाजंली सभा में बोल रही थीं।
उन्होंने दादी जी को श्रद्घासुमन अर्पित करते हुए आगे कहा कि महज नौ साल की उम्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ जाना और अपना समूचा जीवन समर्पित कर देना यह दादी जी के पुण्य कर्मों का परिणाम था। किसी के जीवन की सच्ची कमाई को देखना हो तो उसके अन्तिम संस्कार में जाकर देखना चाहिए कि उसका ऋण उतारने के लिए कितने लोग पहुंचें हैं। यहां पर भारी संख्या में उपस्थित जन समुदाय को देखकर लगता है कि दादी जी जन-जन के हृदय में समाई हुई थीं।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने बतलाया कि दादी हृदयमोहिनी जी को दिव्यदृष्टि का वरदान प्राप्त था। वे बचपन से ही ध्यान में जाया करती थीं। 
उन्होंने अनेक गहन आध्यात्मिक रहस्यों पर से पर्दा उठाने में सहयोग दिया। ब्रह्माकुमारी संस्थान के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने लाखों लोगों का मिलन परमात्मा से कराया। उनको सच्ची श्रद्घाजंली यही होगी कि हम उनकी तरह सभी के लिए शुभ सोचें और सबको सुख प्रदान करें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news