रायपुर

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा वसूली, महिलाएं थाना पहुंचीं
24-Mar-2021 5:43 PM
राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा वसूली, महिलाएं थाना पहुंचीं

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एफआईआर की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मार्च। मुनगेसर चंदखुरी गांव की सैकड़ों महिलाओं ने आज दोपहर मंदिरहसौद थाना का घेराव कर राम मंदिर निर्माण के लिए  चंदा वसूली का विरोध किया। उन्होंने मंदिर हसौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पर चंदा वसूली का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की। पुलिस ने उनकी इस शिकायत पर जल्द कार्रवाई कर आश्वासन दिया है।

मुनगेसर चंदखुरी गांव की सैकड़ों महिलाएं आज दोपहर में मंदिरहसौद थाना पास एकजुट हुईं। इसके बाद बाद उन्होंने नारेबाजी करते हुए राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली का जमकर विरोध किया। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए मंदिरहसौद क्षेत्र के कई गांवों में चंदा वसूली जारी है। 10 रुपये के कूपन पर 100 रु वसूली की जा रही है, जो चंदा कलेक्शन में धांधली है।

महिलाओं ने मंदिर हसौद भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण वर्मा पर ठगी का आरोप भी लगाया। वहीं उन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल महिलाओं की शिकायत पर जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news