महासमुन्द

कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र-अजय
12-May-2021 5:40 PM
कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र-अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददात

महासमुंद, 12 मई। कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने महासमुंद के पत्रकारों के साथ एक वर्चुअल प्रेस वार्ता लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ही एक ऐसा राज्य है जहां टीकाकरण अभियान को लेकर न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ता है। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ में टीकाकरण की गति इतनी धीमी है कि इसे पूरा करने में चार साल से ज्यादा समय लग जाएगा।

इनका कहना है कि.कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है। जब  प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी  देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिये कार्य कर रहे हैं  तो कांग्रेस ने हमेशा देश के स्वाभिमान को कमजोर करने का कार्य किया है। संसद भवन निर्माण राष्ट्र गौरव का कार्य है। इस दिशा में मजबूत संकल्प लिया गया है। इस पर भी कांग्रेस राजनिति से नहीं चुकना चाहती है। कांग्रेस को बताना चाहिये कि संसद भवन का विरोध कर रही है तो प्रदेश में विधानसभा भवन  का निर्माण किस लिये करवा रही है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि जब पूरा देश इस एकजुटता  के कोरोना को परास्त करने जुटा है तब कांग्रेस केवल इस मुद्दों पर गैर वाजिब सवाल उठाकर देश का ध्यान भटकाना चाहती है। कोरोना से लडऩे के लिए टीका इस समय पर महात्वपूर्ण अस्त्र है, लेकिन इस पर कांग्रेस की प्राथमिकता में टीकाकरण नहीं बल्कि उस पर टिप्पणी जरूरी है। प्रदेश में समय रहते टीकाकरण प्रांरभ कर दिया जाता तो जो परेशानियां वर्तमान हो रही है। वह नहीं होती।

इनका कहना है कि प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिये केवल मात्र जुटी है। उस कभी प्रदेश के जनता की चिंता नहीं रही है। जरा भी चिंता होती तो टीकाकरण के लिये आवश्यक कार्रवाई जरूर करती। प्रदेश की सरकार में अपसी संवाद नहीं बजाय विवाद अधिक है। गांवों के स्तर को कोई सुविधा नहीं है। इसका खामियाजा  प्रदेश की जनता चुकाना पड़ रहा है। प्रदेश में कोरोना के जांच के नाम पर केवल औपचारिकता ही हो रहा है।  कोरोना का वास्तविक स्थिति  पर पर्दा  डाला जा रहा है। मौत के आंकड़े भी छिपाये जा रहे हैं।

मजबूत विपक्ष जब सरकार से संवाद करना चाहता है तो प्रदेश की सरकार इससे बचना चाहती है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ऑनलाईन शराब बेचना अधिक है।  इस कोरोना काल में कई अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना सेवा कार्य के दौरान हुई है। इस सारे लोगों के परिजनों को तत्काल सारे नियमों शिथिल करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की मांग करते हैं।

 बैठक में सांसद चुन्नी लाल साहू, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, महेंद्र जैन, देवीचंद राठी आदि शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news