राजनांदगांव

गौशाला समिति के बजाय कांग्रेस शासन के खिलाफ होना था प्रदर्शन - चौधरी
17-May-2021 5:49 PM
गौशाला समिति के बजाय कांग्रेस शासन के खिलाफ  होना था प्रदर्शन - चौधरी

राजनांदगांव, 17 मई। राजनांदगांव भाजपा नेता अशोक चौधरी ने पार्षद ऋषि शास्त्री की कफन-दफन के लिए पैसे नहीं होने पर ऐसे लोगों की व्यवस्था शासन द्वारा किए जाने वाली बयान का समर्थन किया है। साथ ही याद दिलाया है कि पूर्व में डॉ. रमन सिंह की सरकार में निर्धन लोगों के अंत्येष्टि के लिए लिए नगर निगम के माध्यम से 2000 की सहायता राशि दी जाती थी। यह व्यवस्था महापौर विजय पांडे एवं महापौर मधुसूदन यादव के कार्यकाल में चल रहा था और हजारों गरीब परिवारों को इसकी सुविधा प्राप्त हुई थी, जबसे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हैं, इस फंड की राशि नगर निगम को मिलना बंद हो गया है, इसलिए यह परेशानी गरीब परिवार के निर्धन लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 

श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के नेतागण कांग्रेस शासन से अनुरोध करें  कि पुरानी व्यवस्था को पुन: बहाल करें, यह जनहितकारी कार्य है। ऐसे अनेक कार्यक्रम जो डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान चल रहा था, उसे कांग्रेस की सरकार ने  बंद कर दिया है। कल जो धरना-प्रदर्शन गौशाला समिति  के खिलाफ  किया गया था , वास्तविक में कांग्रेस शासन के खिलाफ किया जाना चाहिए था।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news