राजनांदगांव

जरूरतमंदों की सुध लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बढ़ाया हाथ
17-May-2021 5:51 PM
जरूरतमंदों की सुध लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बढ़ाया हाथ

लॉकडाउन से परेशान लोगों को दे रहे सूखा राशन 

राजनांदगांव, 16 मई। कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे प्रशासन द्वारा लॉकडाउन लागू करने के बीच रोजी मजदूरी कर अपना जीवनयापन करने वाले लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शहर के लगभग दो हजार से अधिक परिवारों का चयन कर उनके घरों तक राशन वितरण करने की शुरूआत की। श्री छाबड़ा अपनी टीम के साथ मध्य रात्रि तक जरूरतमंदों के लिए राशन पैक कर सुबह वितरण किया जाता है। श्री छाबड़ा ने शनिवार को शहर के मठपारा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित किया।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि लॉकडाउन में कई परिवारों के सामने संकट की स्थिति को देखकर कांग्रेस द्वारा सूखा राशन वितरण किए जाने की योजना बनाई गई। इस दौरान राजू खान, मोहनी सिन्हा, हरि सिन्हा, विष्णु सिन्हा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news