राजनांदगांव
किसान कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन
18-May-2021 5:33 PM
राजनांदगांव, 18 मई। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में रसायनिक खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम रसायनिक खाद के दामों को वापस लेने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पदम कोठारी, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री मदन साहू, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंकज बांधव, किसान कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र साहू, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, राजू खान आदि उपस्थित थे।