गरियाबंद

टूलकिट मामले को लेकर भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन
22-May-2021 7:47 PM
टूलकिट मामले को लेकर भाजपा  ने किया धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 22 मई।
टूलकिट मामले और इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह के विरूद्ध की गई एफआईआर के विरोध में शुकवार को भाजपा मंडल गरियाबंद के कार्यकर्ताओं ने दोहपर 12 से 2 बजे तक दो घंटे राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर हल्ला बोला। 

इस दौरान अपने हाथ में तख्ती लिए भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन करते नजर आए तो कहीं पेड़ की छाव में नीचे बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने धरना दिया। वहीं हर गली मोहल्ले और चौक-चौराहों में भी दो चार पांच की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि टूलकिट खुलासे से कांग्रेस बौखला गई है। देश के सामने कांग्रेस का असली चेहरा सामने आने के बाद वह अपने साख बचाने में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता का दुरूपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री के विरूद्ध गलत एफआईआर दर्ज कराई है। 

गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि भूपेश सरकार अब तानाशाही हो गई। टूलकिट में जिस प्रकार भारत की छबि खराब करने का प्रयास किया, वह काफी शर्मनाक है। कांगे्रस को देश से माफी मांगनी चाहिए। नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि कांग्रेस राज में सच बोलना अपराध हो गया है। सच बोलने पर झूठी मामलों में फसा दिया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री के विरूद्ध की एफआईआर इसका प्रमाण है।

इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सिंह हुंडल, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, अनूप भोसले, मिलेश्वरी साहू, सागर मयाणी, आसिफ मेमन, धनजय नेताम, ईश्वर वर्मा पुष्पक देवांगन, बिन्दु सिन्हा, पुष्पा साहू, ताकेश्वरी साहू, प्रकाश यादव, लक्ष्मी दिवान, नहेरु साहू, प्रतीक तिवारी, किशोर यादव, आंनद ठाकुर, विनोद नेताम, सुमित पारख, रिजवान मेमन, रेणुका साहू, रेखा भोषले, परमानन्द नेताम, सुनीता झारिया, सीमा जांगडे, पुनीता साहू, सरिता साहू, जमुना गजभिये, डारन देववंशी, सारिका उइके, अंजली लोंहारे, सरला उइके, प्राची कुटारे, प्रीति गनवीर, सुमन गजभिये, पूर्णिमा सेन, जयंती सेन, अनिता रंगारी, भीम साहू, अंजू कुटारे, परमेश्वरी वर्मा, मुकेश सिन्हा, राकेश देवांगन, नूतन देवागन, सेवक निषाद, मनीष यादव, भूषण गजभिये, चेतन मेश्राम, दीपेश दिवान, लक्ष्मी दीवान, पलक सहारे, रोमादान, शीला यादव, संजु साहू, राकेश शुक्ला, फैज मेमन, नागेन्द्र देवांगन, प्रकाश यादव (छोटा), शिवांक त्रिपाठी, अभिषेक चटरी, शबबीर खान, कुपेश ध््राुव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news