गरियाबंद

कांग्रेसियों ने बांटे मास्क
23-May-2021 5:53 PM
कांग्रेसियों ने बांटे मास्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 23 मई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा तत्वावधान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर सब्जी दुकान, फल दुकान, किराना दुकानों में व जरुरतमंद लोगों को मास्क बांटे। 

इस अवसर पर गरियाबंद कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी ने कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी राज की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जि़ंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है।  

छुरा नगर पंचायत के पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मख्खू दीक्षित ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी देश के लोकप्रिय नेता थे। उनका सपना था कि भारत पूरी दुनिया में शक्तिशाली देशों में शुमार हो। स्वर्गीय राजीव जी को छत्तीसगढ़ के लोगों से काफी लगाव था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के कोषाध्यक्ष सलीम मेमन ने कहा कि कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद ही स्वर्गीय राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मोती साहू जिला संयुक्त महामंत्री, हरीश यादव ब्लॉक सचिव, लोकेश्वर वर्मा जिला महामंत्री युवा कांग्रेस, हेमंत यादव सहित कांग्रेस पार्टी छुरा के कार्यकर्ताओं ने मास्क बाटकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news