गरियाबंद

भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
24-May-2021 6:33 PM
भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 24 मई।
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए मण्डल अध्यक्ष के अगुवाई में सिटी कोतवाली के सामने कुर्सी लगा पांच की सँख्या में  भाजपा पदाधिकारियो ने दोपहर तीन  से पांच बजे तक धरना दिया।  

 भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 24 मई को तीन से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप भोंसले , प्रकाश यादव , टिंकू ठाकुर , भीम साहू  शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news