गरियाबंद

अभनपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
24-May-2021 7:32 PM
 अभनपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा/अभनपुर, 24 मई। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार के द्वारा भाजपा व केंद्र सरकार तथा भारत की छवि को धूमिल करने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसमें रायपुर सासंद सुनील सोनी व रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस के द्वारा टूल किट (गुप्त दस्तावेज) के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को खराब करने व साथ ही साथ भाजपा व मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश पहली बार नहीं हो रही, इसके पहले भी गलवान डोकलाम मुद्दे, किसान आंदोलन, शाहीन बाग जैसे विभिन्न घटनाओं पर भी ऐसा ही साजिस कांग्रेस सरकार व कांग्रेसियों के द्वारा किया जा चुका है। जिस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा व डॉ रमन सिंह के द्वारा बयान पर एफआईआर कांग्रेसियों के द्वारा दर्ज कराया गया। धरना प्रदर्शन में अभनपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से लौटन गिलहरे, भाजपा मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा आदि शामिल है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news