गरियाबंद

टूलकिट केस, थाने के सामने भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन
25-May-2021 5:30 PM
टूलकिट केस, थाने के सामने भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन

नवापारा-राजिम, 25 मई। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने मार्गदर्शन में गोबरा नवापारा के मंडल अध्यक्ष के निर्देशानुसार नवापारा थाना के सामने भाजपाइयों ने धरना दिया। 

धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों का भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, धनमती साहू, साधना सौरज द्वारा तिलक वंदन किया गया। पूरे प्रदेश के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कथित टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की गई। नवापारा मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव के अगवाई में गोबरा नवापारा थाना के सामने कुर्सी लगा कर भाजपा पदाधिकारियो ने दोपहर तीन से पांच बजे तक धरना दिया। 

भाजपा मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य नेताओं के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में थाना के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा अभिनेष कश्यप, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, विजय गोयल आर्थिक प्रकोष्ट जिला संयोजक, जिला मंत्री उत्पल साहू, परदेशी राम साहू, महामंत्री नवल साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, नागेंद्र वर्मा,  रेशम हुंदल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद इमरान सोलंकी,  युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हितेश मंड़ाई, राजू रजक, सुमित सिन्हा, अनुज राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news