गरियाबंद

भाजयुमो मंडल का विस्तार, युवाओं को दी जिम्मेदारी
25-May-2021 5:32 PM
भाजयुमो मंडल का विस्तार, युवाओं को दी जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम. 25 मई।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संचित तिवारी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव की अनुसंशा पर गोबरा नवापारा के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने मंडल का विस्तार करते हुए अनेक कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा है।

पारागांव से उपसरपंच रामेश्वर अप्पू सोनकर, राजू रजक, हितेश मंडाई को उपाध्यक्ष, सौरभ सिंटू जैन महामंत्री, गुलशन साहू महामंत्री, रामेश्वर देवांगन मंत्री, अनुज ठाकुर मंत्री, वीरेंद्र साहू मंत्री, ऐश्वर्या गोयल कोषाध्यक्ष, प्रितेश साहू प्रचार प्रसार प्रमुख, राम खिलावन साहू प्रचार प्रसार प्रमुख, दीपेश सेन कार्यालय प्रभारी, मनोज साहू कार्यालय सह प्रभारी, ईश्वरी देवांगन मीडिया प्रभारी, प्रतीक शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी, देवेंद्र सेन सोशल मीडिया प्रभारी, सुमित सिन्हा प्रशिक्षण प्रमुख, पलेश चक्रधारी सह प्रशिक्षण प्रमुख, दूजराम साहू शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल, धनेंद्र साहू, कुमारी करुणा यादव कन्या शक्ति संयोजिका मंडल, कंचन यादव कन्या शक्ति संयोजिका मंडल, प्रीति बाला सेन कन्या शक्ति संयोजिका मंडल, पुष्पा चक्रधारी को कन्या शक्ति संयोजिका दायित्व सौंपा हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्य में टुकेन्द्र साहू, शुभम सिन्हा, जगन्नाथ देवांगन, संजय सोनकर, लेखा दिवाकर, प्रदीप साहू, कपिल ठाकुर, योगीराज शर्मा, अग्नि यादव, रामखेलावन चक्रधारी, मोहन साहू, धनेश्वर साहू, रामजी खिलवारे, पिंटू सेन व गोलू यादव को शामिल किया है। रायपुर जिला ग्रामीण कार्य समिति सदस्य में राजेश यादव, पवन बाडिय़ा, अंकित मेघवानी, चुम्मन साहू, परमेश्वर देवांगन, देव कुमार निर्मलकर, नरेंद्र साहू, उमेश साहू, विष्णु साहू, भूपेंद्र साहू, रिखी पाटले, राजा साहू, संतोष यादव, जय साहू, राजा यादव को बनाया है। स्थाई आमंत्रित सदस्य में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनेश कश्यप, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, जिलाध्यक्ष संचित तिवारी, मंडल उमेश यादव को शामिल किया है। मनोनीत सभी सदस्यों को भाजयुमो नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने साथ मिलकर कार्य करने के साथ ही सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी है।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news