कारोबार

भारत, संविधान और युवा चेतना पर ज्ञानवर्धक सेमिनार, आम इंसान के लिए संविधान वरदान-न्यायमूर्ति घोष
07-Dec-2021 12:32 PM
भारत, संविधान और युवा चेतना पर ज्ञानवर्धक सेमिनार, आम इंसान के लिए संविधान वरदान-न्यायमूर्ति घोष

रायपुर, 7  दिसंबर। युवा चेतना के द्वारा भारत, संविधान और युवा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत के लोकपाल जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, आईआईटी भिलाई के निदेशक डॉ. रजत मूना, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी एवं उद्यमी मनोज गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया कि संविधान के अनुसार ही देश चलता है। भारतवासी संविधान के अनुसार ही काम करते हैं। युवा चेतना लगातार देश भर में गरीब को मुख्यधारा से जोडऩे हेतु काम कर रही है। भारत को भगवान राम जैसा शासक चाहिए।

न्यायामूर्ति घोष ने बताया कि देश में सर्वोच्च संविधान है। भारत के आम आदमी के लिए संविधान वरदान है। युवा चेतना अच्छा काम कर रही है। शिक्षा को हर घर तक पहुंचाना होगा,देश में अच्छे हास्पिटल का निर्माण कराना होगा। भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु काम करना होगा। पूरी दुनिया भारत के ओर देख रही है। हम किसी से कम नहीं।

श्री सिंह ने बताया कि धर्म आस्था का विषय है परंतु संविधान व्यवस्था का मार्ग बताता है। भारत संविधान से चलने वाला देश है। देश में राष्ट्रपति के घर का बच्चा हो या गरीब का बच्चा सबके अधिकार बराबर हैं और यह संविधान के कारण है। भारत के लोकतंत्र को जीवंत रखने का काम संविधान करता है। युवा चेतना समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोडऩे हेतु अलख लेकर चल रही है। भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु आम युवाओं को एकजुट होना होगा।

उद्यमी मनोज गोयल ने बताया कि अब वक्त आ गया है जब विवाह के क़ानून सामान हों और इसके लिए संविधान में परिवर्तन हों। संविधान की जानकारी सूक्ष्म रूप से हर स्तर पर हो जिससे आम जनता को जानकारी मिल सके। भारत का संविधान एकरूपता सिखाता है इसलिए धर्म से अधिक संविधान का सम्मान होना चाहिए। श्री वाजपेयी ने बताया कि भारत की तरक्की का रास्ता संविधान के बल पर ही निकलेगा। युवा शक्ति के श्रम के बल पर भारत अपने खोए हुए प्रतिष्ठा को प्राप्त कर सकता है।

डॉ. मूना ने बताया कि देश में रहना है तो संविधान को मानना पड़ेगा। युवा चेतना सराहनीय काम कर रही है। युवा वर्ग को आगे बढ़कर देश के लिए काम करना चाहिए। आज भारत के लोग पूरे दुनिया में नेतृत्व कर रहे हैं यह गर्व का विषय है। सेमिनार में बृजलाल गोयल, डॉ. सत्येंद्र सेंगर,डॉ. अनिल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, सुरेश गोयल, कौशल्या गोयल, रिंकु गोयल, रवि गर्ग, हेमंत धनगर आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news