कारोबार

कैट ने मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस
17-Aug-2022 1:07 PM
कैट ने मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस

रायपुर, 17 अगस्त। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,  अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन,  कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिय़ा प्रभारी संजय चौंबे ने बताया।

आजादी के अमृत महोत्सव में कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अथिति कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी थे। 

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जैसा कि आप सभी जानते ही है कि आज हम यहाँ पर अपने देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के उपलक्ष में एकत्रित हुए है। सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ।

15 अगस्त भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है। भारत देश वर्ष 1857 से वर्ष 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम लडऩे के पश्चात ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त वर्ष 1947 को मुक्त हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। तभी से भारतवासी इस दिन को "स्वतंत्रता दिवस" के रूप में बहुत  धूम-धाम और हर्षोउल्लास से मनाते है।

कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने सर्वप्रथम भारत माता के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर  ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् ध्वजारोहरण कार्यक्रम में उपस्थित कैट के पदाधिकारियों एवं व्यापारीगणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम देश की 76वीं स्वंतत्रता दिवस मना रहे है। 

15 अगस्त भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार करते है।

स्वतंत्रता दिवस हमे इस बात बात की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है, जिसकी रक्षा हमे हर कीमत पर करनी है। चाहे हमे इसके लिए अपने प्राणों का त्याग क्यों न करना पड़ें। हम राष्ट्र की स्वतंत्रता और सार्वभौमिकता की रक्षा का प्रण लेते। आजादी के बाद भारत देश अब तक बहुत उन्नति कर चुका है। उन्होनें आगे कहा कि आओं झुककर करें सलाम उनकों जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है। खुशनसीब होतें है वों लोग जिनका लहू इस देश के काम आता है। जयहिन्द ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news