ताजा खबर
झारखंड : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चार लोगों की मौत
27-Jan-2023 11:43 AM
.jpg)
मेदिनीनगर, 26 जनवरी। झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने कम से कम चार लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 190 किलोमीटर दूर नौडीहा इलाके में हुई।
पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत हुई है। ऐसी खबरें हैं कि उनमें से ज्यादातर बच्चे थे। हम इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े अन्य विवरण का इंतजार है। (भाषा)