ताजा खबर

सोनिया राजनीति नहीं छोड़ेंगी, मीडिया अफवाह न फैलाए-अलका लांबा
26-Feb-2023 5:06 PM
सोनिया राजनीति नहीं छोड़ेंगी, मीडिया अफवाह न फैलाए-अलका लांबा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी।
कांगे्रस की मीडिया पैनलिस्ट अलका लांबा ने अधिवेशन में सोनिया गांधी के राजनीति से सन्यास लेने की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मीडिया को अफवाह नहीं फैलाना चाहिए।
लांबा ने कहा कि उनकी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात हुई है। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया जी ने राजनीति से सन्यास लिया है, और न ही आगे सन्यास लेंगी। वो हम सबका मार्गदर्शन करती रहेंगी। उन्होंने मीडिया को नसीहत दी कि इस मसले पर अफवाह न फैलाए। अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफों के पुल भी बांधेे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news