ताजा खबर

देखें VIDEO : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, एकात्म परिसर में कालिख फेंकी, झूमा झटकी भी
24-Mar-2023 4:43 PM
देखें VIDEO :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, एकात्म परिसर में कालिख फेंकी, झूमा झटकी भी

  राजीव भवन में भी भाजपाईयों का हंगामा 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद शुक्रवार को कार्यकर्ताओं का गुस्सा फट पड़ा। युवक कांग्रेस के करीब सौ कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे, और वहां मुख्य द्वार पर कालिख फेंकी। पीएम नरेंद्र मोदी, और अन्य नेताओं की तस्वीरों पर कालिख की छींटे भी पड़े। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। बाद में भाजपा कार्यकर्ता राजीव भवन पहुंच गए, और वहां पत्थर भी फेंके। इस दौरान वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
दोपहर करीब 2 बजे के आसपास लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता  खत्म करने की सूचना जारी की। राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। राहुल केरल के वायनाड से सांसद हैं।

लोकसभा की सदस्यता खत्म होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अगुवाई में एकात्म परिसर पहुंचे। ये कार्यकर्ता हाथ में कालिख का डिब्बा रखे हुए थे। उन्होंने पहुंचते ही गेट पर कालिख  फेंकी, और वहां बाहर नेताओं के तस्वीरों पर कालिख के छींटे पड़े। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झूमा झटकी भी हुई। इसमें एक कार्यकर्ता गोविंद गुप्ता के सिर पर युकाईयों ने लाठी दे मारा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में पुलिस बल के आते ही कार्यकर्ता चले गए। दूसरी तरफ, भाजपा के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन के लिए निकल गए हैं। इसको देखते हुए राजीव भवन के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। बाद में कुछ कार्यकर्ताओं ने पत्थराव किया। इस दौरान तनाव स्थिति पैदा हो गई।

 

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news