कारोबार

क्रेडाई का चार दिवसीय नेटकॉन 2023 मिस्र में
06-Oct-2023 2:13 PM
क्रेडाई का चार दिवसीय नेटकॉन 2023 मिस्र में

रायपुर, 6 अक्टूबर। के्रडाई छत्तीसगढ़ के 50 से भी अधिक सदस्यों का दल मिस्र के लिए रवाना हो गया है जो मिस्र (इजिप्ट)  के शर्म अलशेख में आयोजित होने वाले चार दिवसीय नेटकॉन 2023 में भाग लेगें। यह रियल इस्टेट का सबसे बड़ा सम्मेलन है, इस आयोजन में देश भर से 1500 से भी अधिक लोग भाग ले रहे है। चार दिवसीय नेटकॉन 2023 , 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित होगा। 

छत्तीसगढ़ क्रेडाई से सेन्ट्रल जोन वाइस प्रसिडेंट आनंद सिंघानिया, छत्तीसगढ़ क्रेडाई के अध्यक्ष संजय रहेजा, सचिव पंकज लाहोटी, पूर्व अध्यक्ष मृणाल गोलछा, विजय नथानी, रवि फतनानी, राकेश कुमार पाण्डे, रिषभ कटारिया, प्रीतेश कुमार जैन, अमित गोयल, अशोक अग्रवाल, यश सिंघानिया, मुकेश बजाज, सुनिल चन्द्रकर, यश कुमार शाह, विजय अग्रवाल, सागर अग्रवाल, अजय राठी, आशीष अग्रवाल, सौरभ ग्वालानी, आदित्य निहतानी, संतोष लोहाना, मलय गोलछा, प्रखर गोलछा, रोहित सिंघानिया, शशांक अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, सुबोध सिंघानिया इत्यादि शामिल होने मिस्र (इजिप्ट) गए है।

इस आयोजन में देश भर के लगभग 30 से भी अधिक वक्ताओ का संबोधन होगा, रियल स्टेट के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर कार्य करने पर जोर दिया जाएगा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news