ताजा खबर

राज्य में 103 लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव
12-Feb-2024 5:10 PM
राज्य में 103 लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव

छत्तीसगढ़संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी। राज्य सरकार ने  अब तक किसानों से 144.92 लाख टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की  है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 69 हजार 702 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 40 हजार 304  टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96  टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news