कारोबार

चयनित सिविल जजों को चाणक्य लॉ अकैडमी की भावभिनी विदाई
22-Mar-2024 2:09 PM
चयनित सिविल जजों को चाणक्य लॉ अकैडमी की भावभिनी विदाई

रायपुर, 22 मार्च। चाणक्य लॉ एकैडमी ने बताया कि शहर के मेफ़ेयर (अटल नगर नया रायपुर ) में दिनांक 17/3/2024 को चाणक्य लॉ अकैडमी के 2022 में चयनित जजों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्था से चयनित 31 में से 23 जज शामिल हुए ।कार्यक्रम चाणक्य लॉ अकैडमी के मेंटर नितिन नामदेव सर और संजय ठाकुर सर उपस्थित थे । 

चाणक्य लॉ एकैडमी ने बताया कि सभी 23 चयनित जजों ने संस्था के मेंटोर नितिन नामदेव जी एवं संजय ठाकुर सर का स्मृति उपहार देकर सम्मान किया किया और कार्यक्रम की शुरुआत केक के साथ की ,सभी चयनित जजों ने अपनी सफलता का अनुभव संझा किया और अकैडमी के योगदान को भी सराहा। कार्यक्रम के अंत में अकैडमी के मेंटोर नितिन नामदेव जी के द्वारा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले चुनौतियों से डटकर सामना करने का और उत्तम व्यक्तित्व के साथ सफल न्यायाधीश बनने की टिप्स भी दी और उपहार के साथ आशीर्वाद दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news