ताजा खबर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज़मानत पर जेल से रिहा हुए
29-Jun-2024 9:13 AM
![झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज़मानत पर जेल से रिहा हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज़मानत पर जेल से रिहा हुए](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1719632610emant.jpg)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन पांच महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं.
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वो रांची के बिरसा मुंडा जेल से बाहर निकले.
जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. उनके साथ उनकी पत्नी और वकील भी मौज़ूद थे.
हेमंत सोरेन को कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाई कोर्ट से ज़मानत मिली है. जस्टिस रॉन्गॉन मुखोपाध्याय की बेंच ने ये फ़ैसला सुनाया है.
बीबीसी पत्रकार उमंग पोद्दार के मुताबिक़, हेमंत सोरेन का पक्ष रखने वाले वकील पीयूष चित्रेश ने बताया कि कोर्ट ने 50 हज़ार रुपये के दो मुचलके भरने का भी आदेश दिया है.
सोरेन को जनवरी में ईडी ने गिरफ्तार किया था. (bbc.com/hindi)