ताजा खबर

तीरथगढ़ जलप्रपात पर बनेगा कांच का पुल
03-Jul-2024 6:40 PM
तीरथगढ़ जलप्रपात पर बनेगा कांच का पुल

  वन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया  
‘छत्तीसगढ़’ की विशेष रिपोर्ट
रायपुर, 3 जुलाई (‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता)।
बस्तर के जलप्रपात तीरथगढ़ में सरकार कांच का पुल बनाने जा रही है। वन विभाग ने इसकी योजना तैयार की है। कांच का पुल करीब सौ मीटर लंबा होगा। विभागीय अफसरों का मानना है कि कांच का पुल बनने से पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होगा।

बताया गया कि बिहार के नालंदा जिले के राजगीर शहर में कांच का पहला पुल बना है। यह पुल चीन के हांगझोऊ ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है। कांच के पुल की वजह से पर्यटन में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। कुछ इसी तरह तीरथगढ़ जल प्रपात में कांच का पुल बनाने की योजना तैयार की गई है।

तीरथगढ़ जल प्रपात को देखने के लिए बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं। कांच का पुल बनने से पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है। पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) सुधीर अग्रवाल ने बताया कि कांच के पुल के साइड सलेक्शन कर लिया गया है। पुल करीब 5 सौ मीटर की ऊंचाई पर होगा। 

बताया गया कि राजगीर का पुल करीब 2 सौ मीटर पर है। कांच का पुल काफी सुरक्षित भी है, और एक समय में 50 से अधिक लोग आ-जा सकते हैं। तीरथगढ़ के पुल को यू-शेप में बनाने की योजना है। इस पर करीब 3 करोड़ का खर्च अनुमानित है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही पुल तैयार करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news