ताजा खबर

राज्यपाल डेका ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के किए दर्शन
01-Sep-2024 11:32 AM
राज्यपाल डेका ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के किए दर्शन

पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

बिलासपुर, 1 सितंबर। राज्यपाल रमेन डेका  ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने देवी मां की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। महामाया मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका और राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। महामाया मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने 11वीं शताब्दी में रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। चैत्र और क्वार दोनों नवरात्रियों में यहां भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु माँ महामाया के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाएं रखते हैं। मंदिर का मंडप नागर शैली में बना है, जो 16 स्तंभों पर टिका हुआ है। गर्भगृह में आदिशक्ति महामाया की प्रतिमा विराजमान है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news