ताजा खबर

छठ पूजा के दौरान विशेष ट्रेन, गोंदिया-पटना के लिए बढ़ी हुई आरक्षित बर्थ मिलेगी
01-Sep-2024 12:06 PM
छठ पूजा के दौरान विशेष ट्रेन, गोंदिया-पटना के लिए बढ़ी हुई आरक्षित बर्थ मिलेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 1 सितंबर। छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन ने गोंदिया और पटना के बीच विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन, 08897/08898 गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य, दो फेरे में संचालित होगी, जिससे छठ पूजा के दौरान पटना जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को अधिक आरक्षित बर्थ की सुविधा मिल सकेगी।

यह ट्रेन गोंदिया से 08897 नंबर के साथ 3 और 4 नवंबर 2024 को रवाना होगी, जबकि पटना से 08898 नंबर के साथ 4 और 5 नवंबर 2024 को वापसी करेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआर, 4 सामान्य, 10 स्लीपर, 2 एसी थ्री, और 2 एसी टू कोच शामिल हैं।

टाइम टेबल इस प्रकार है-

गोंदिया-पटना (08897):गोंदिया: छूटने का समय 11:20 बजे,डोंगरगढ़: 12:16 - 12:18 राजनांदगांव: 12:40 - 12:42,दुर्ग: 13:20 - 13:25, रायपुर: 14:00 - 14:05, भाटापारा: 14:55 - 14:57, बिलासपुर: 15:55 - 16:05, चांपा: 16:55 - 16:57, रायगढ़: 18:35 - 18:37, झारसुगड़ा: 20:30 - 20:32, राउरकेला: 22:15 - 22:23, हटिया: 01:15 - 01:20 (अगले दिन), रांची: 01:35 - 01:45, मूरी: 02:48 - 02:50, बोकारो स्टील सिटी: 04:00 - 04:05, गोमो: 04:50 - 04:55, कोडरमा: 06:05 - 06:07, गया: 07:50 - 08:20, जहानाबाद: 09:20 - 09:22, पटना: आगमन का समय 11:00 बजे।

पटना-गोंदिया (08898): पटना: छूटने का समय 12:30 बजे, जहानाबाद: 13:20 - 13:22, गया: 14:20 - 14:40, कोडरमा: 15:58 - 16:00, गोमो: 18:00 - 18:05, बोकारो स्टील सिटी: 19:00 - 19:05, मूरी: 20:10 - 20:12, रांची: 21:25 - 21:35, हटिया: 21:55 - 22:00, राउरकेला: 01:20 - 01:28 (अगले दिन), झारसुगड़ा: 03:58 - 04:00,रायगढ़: 04:52 - 04:54, चांपा: 06:00 - 06:02, बिलासपुर: 07:10 - 07:25, भाटापारा: 08:15 - 08:17, रायपुर: 10:15 - 10:20, दुर्ग: 12:20 - 12:25, राजनांदगांव: 12:46 - 12:48, डोंगरगढ़: 13:11 - 13:13, गोंदिया: आगमन का समय 14:30 बजे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news